गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
अवैध नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस टीम ने एक युवक को भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगरहों गांव में पुलिस ने गुप्त रूप से छापेमारी की। इस दौरान गंगराहो, वार्ड संख्या-03 निवासी रामप्रताप महतो के पुत्र राहुल कुमार के डेरा से कुल 29 बोतल मैकडोन व्हिस्की (180 एमएल) एवं 3 बोतल फ्रूटी विदेशी शराब (180 एमएल) बरामद किया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार युवक लंबे समय से शराब तस्करी में संलिप्त था और चोरी-छिपे विदेशी शराब की आपूर्ति करता था। जब्त की गई शराब की अनुमानित बाजार मूल्य कई हजार रुपये बताई जा रही है।थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, और ऐसे अवैध कारोबारियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। युवक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कांड अंकित कर विधि-सम्मत कार्रवाई आरंभ कर दी गई है। बरामद शराब को जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।स्थानीय पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
