नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगुसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी विद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर पीएचसी नावकोठी के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन चौधरी ने करते हुए बालिकाओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
स्वास्थ्य शिविर में सभी बालिकाओं का हीमोग्लोबिन, एनीमिया आदि जांच कर बालिकाओं के स्वास्थ्य संबंधी उचित सलाह दी गई। इस दौरान स्वास्थ्य प्रबंधक आनंद ईश्वर बीसीएम ऊषा कुमारी, बमएमईए संदीप चंद्र, जीएनएम रवि शंकर कुमार, सीएचओ विक्रांत कुमार, सूर्य भूषण, एएनएम, आशा आदि उपस्थित थे।
