नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सेक्टर पदाधिकारी ने मतदान केंद्र का भौतिक सत्यापन किया।सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राहुल रंजन ने बताया कि इस प्रखंड में 141 चेरिया बरियारपुर के 21 मतदान केंद्र तथा 147 अजा बखरी विधानसभा के 73 मतदान केंद्रों पर छह नवंबर को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।नावकोठी प्रखंड में पड़ने वाले 94 मतदान केंद्रों को नौ सेक्टर में बांटा गया है। नौ सेक्टर पदाधिकारी की तैनाती की गई। सभी सेक्टर पदाधिकारी अपने अधीन मतदान केंद्र का भ्रमण कर पेयजल, शौचालय,रैम्प,बिजली आदि सुविधाओं का भौतिक सत्यापन किया गया।कमी पाये जाने वाले मतदान केंद्र पर इसे अविलंब पूरा कर लिया जाएगा।

बखरी तथा चेरियाबरियारपुर विधानसभा में 30 सामान्य मतदान केंद्र, 14 संवेदनशील, 50 अतिसंवेदनशील केन्द्र है।कन्या मध्य विद्यालय नावकोठी मतदान केंद्र संख्या 137,138,139 को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है।इस मतदान केंद्र पर मतदाताओं को बैठने, पेयजल,धूप से बचाव आदि की व्यवस्था की जाएगी। इन्हीं मतदान केंद्र को महिला मतदान केंद्र भी बनाया गया है। इन मतदान केंद्रों पर सभी मतदान कर्मी भी महिला ही होगी।सिया लषण +2 स्कूल समसा में अर्द्ध सैनिक बल के जवान आ चुके हैं। जबकि पहसारा तथा नावकोठी में भी अर्द्ध सैनिक बल के जवान के रहने की व्यवस्था की गई है।विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रखण्ड क्षेत्र में लगातार फ्लैग मार्च का आयोजन किया जा रहा है।
