मिन्टू कुमार झा AV भारत न्युज संवाददाता मंसुरचक/ बेगुसराय
मंसूरचक : बुधवार को केंद्र संख्या 46,बहरामपुर पंचायत सेविका नूतन कुमारी के केंद्र पर पोषण मेला का आयोजन किया गया । उक्त मेला का शुभारंभ सीडीपीओ महताब ग्यास,एवं बहरामपुर पंचायत के पूर्व मुखिया निरंजन ईश्वर के द्वारा रिबन काट कर किया गया, मेला में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका , प्रखंड समन्वयक तथा मंसूरचक परियोजना की अन्य आंगनवाड़ी सेविका उपस्थित थी। मेला की शुरुआत पोषण रैली तथा मतदाता जागरूकता रैली के साथ की गई जिसमें सेविका पूनम कुमारी ने मतदाता जागरूकता हेतु नारा लगाया गया।उसके बाद सेविकाओं द्वारा बनाई गई सभी व्यंजन को अतिथियों के सामने प्रस्तुत किया गया,मोटे अनाज खाना,चीनी नमक तेल कम खाना जैसी बातों पर जोर दिया गया।

उसके बाद केंद्र पर आई गर्भवती महिला भारती की गोदभराई की रस्म की गई तथा गोदभराई का संदेश दिया गया, 6 माह पूर्ण कर चुके बच्चे की अन्नप्राशन भी अतिथियों के द्वारा किया गया मेला का मुख्य आकर्षण रंगोली थी जिसमें मतदाता जागरूकता के ऊपर रंगोली ने सब को आकर्षित किया और मतदान करने हेतु जागरूक किया गया । पोषक क्षेत्र के लोगों के द्वारा सभी स्टाल को देखा गया और बहुत सहारा गया और जलपान के साथ मेले की समाप्ति हुई।
