गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने अलग अलग मामलों में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि चकचनरपत निवासी वारंटी स्व जुलुम यादव के पुत्र रामचंद्र यादव एवं राजेंद्र यादव के पुत्र रूपेश यादव को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर न्यायालय से वारंट जारी था और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने गोढ़ियारी निवासी नारायण सहनी के पुत्र संजीत सहनी को गुप्त सूचना पर नौ लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। संजीत पर पूर्व से आधा दर्जन से अधिक माला दर्ज है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पकड़े गए तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
