नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गयी है।बीडीओ राहुल रंजन, सीओ सूरज कुमार, थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन व पहसारा पश्चिम के मुखिया प्रतिनिधि रामनाथ उर्फ बुडुल सिंह ने बूढ़ी गंडक नदी स्थित विभिन्न घाटों के अद्यतन स्थिति का निरीक्षण किया।पहसारा पश्चिमी में दो छठ घाट का निरीक्षण किया गया।विदित हो कि बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि हो जाने से नदी किनारे स्थित सभी छठ घाट असुरक्षित हो गया है।इन सभी छठ घाटों पर बैरिकेडिंग करने, घाट तक आने वाले रास्ते की साफ-सफाई तथा रोशनी की व्यवस्था करने पर विचार विमर्श किया गया।वहीं अन्य छठ घाटों का भी भ्रमण कर ताजा स्थिति का आकलन करने व सुरक्षा की दृष्टिकोण से अन्य तैयारी करने का निर्णय लिया गया।
