नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर नावकोठी पुलिस – प्रशासन सख्त नजर आ रही है।लगातार छापेमारी कर वारंटी एवं शराबियों की धरपकड़ की जा रही है।इसी कड़ी में महेशवारा पंचायत से शराब के नशे में उत्पात मचाते हुए एक शराबी को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नशे में हंगामा मचाते हुए नशेड़ी बबलू कुमार पिता महेश महाराज ग्राम महेशवारा निवासी को गिरफ्तार कर एनालाइजर मशीन से जांच करवाई गई।जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर एस आई विपिन ओझा और पुलिस बल के द्वारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
