विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
बेगूसराय। भारत के गृह मंत्री अमित शाह आज बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और सुरक्षा एजेंसियां पूरी मुस्तैदी के साथ व्यवस्था में जुटी हैं। प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, वहीं कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जांच तेज कर दी गई है।

गृह मंत्री के स्वागत के लिए मंच, बैठक व्यवस्था और जनसभा स्थल को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी भारी संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि अमित शाह बेगूसराय में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण रणनीतिक संदेश देंगे। पूरे जिले में सुरक्षा के साथ-साथ जनता में उत्साह का माहौल है।
