विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्यूज भगवानपुर/बेगूसराय।
भगवानपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को मारपीट मामले का एक घायल रोगी इलाज कराने आया, उसका सिर फुटा हुआ था। अस्पताल में मौजूद महिला डॉक्टर उक्त रोगी के सिर में टांका लगा रही थी, तभी बिजली चली गई। मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा तत्काल टॉर्च जलाकर उसका स्टिच लगाया गया। उक्त घायल युवक की पहचान थाना क्षेत्र निवासी शंकर सदा का पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई। उक्त मामले में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रबंधक आशुतोष गांधी ने बताया कि उक्त रोगी के इलाज के दौरान ही बिजली चली गई, जिस कारण इलाज में थोड़ी परेशानी हुई। जेनरेटर चालक पैसा निकासी के लिए बैंक चली गई थी, जिसकी जानकारी मिलते ही उसे तुरंत पीएचसी बुलाया गया तथा जेनरेटर चलाकर बिजली सेवा बहाल कर दी गई।
