AV भारत न्युज ब्यूरो बेगुसराय
बखरी अधिवक्ता संघ परिसर में राष्ट्रीय ध्वज कथित रूप से उल्टा फहराए जाने का मामला सामने आया है, जिसे लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म हो गया है। बताया जा रहा है कि संघ के अध्यक्ष राजकुमार ने तिरंगा झंडा फहराये है, जिसके बाद स्थानीय लोगों और अधिवक्ताओं के बीच इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएँ देखने को मिल रही हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अधिवक्ता संघ भवन पर फहराया गया तिरंगा कुछ समय तक उल्टी स्थिति में रहा। जैसे ही इसकी जानकारी लोगों को मिली, मामले को लेकर सवाल उठने लगे। राष्ट्रीय ध्वज से जुड़ा विषय होने के कारण लोग इसे गंभीरता से ले रहे हैं।
वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि यह जानबूझकर नहीं बल्कि अनजाने में हुई चूक हो सकती है। मामले को लेकर अधिवक्ता संघ की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर यह भी मांग उठ रही है कि यदि यह लापरवाही है तो भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएँ।
फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों की निगाहें अधिवक्ता संघ के स्पष्टीकरण पर टिकी हैं।
