दोनों ओर लगेंगे पौधे
गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/ बेगूसराय
बखरी नगर परिषद क्षेत्र में विकास की नई तस्वीर उभर रही है। नगर परिषद द्वारा पटना के मरीन ड्राइव की तर्ज पर सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। यह सड़क करीब काफ़ी चौड़ी बनाई जा रही है। जिसके दोनों किनारों पर आकर्षक पौधे लगाए जाएंगे ताकि क्षेत्र हरियाली से आच्छादित हो सके।
जानकारी के अनुसार, कुशवाहा डिपो से लेकर आंबेडकर चौक तक नाला निर्माण और सड़क सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। इस योजना पर 37 लाख 37 हजार रुपए की लागत से कार्य किया जा रहा है। सड़क किनारे लगाए गए विद्युत पोलों को हटाया जा रहा है, जिससे चौड़ीकरण में बाधा न आए। साथ ही क्षेत्र को रोशन करने के लिए नए स्ट्रीट लाइट पोल भी लगाए जा रहे हैं।
नगर परिषद सभापति गीता देवी कुशवाहा ने बताया कि इस परियोजना से बखरी नगर का कायाकल्प होगा और लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह कार्य आदर्श आचार संहिता लागू होने से पूर्व ही शिलान्यासित किया गया था। अब निर्माण कार्य की गति को और तेज किया गया है, ताकि यह समय पर पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि नगर परिषद का लक्ष्य बखरी को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक बनाना है।इसी कड़ी में, रजिस्ट्री ऑफिस से राजन सिन्हा के घर होते हुए आंबेडकर चौक तक सड़क और नाला निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।
इस योजना पर 1 करोड़ 26 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अंतर्गत सड़क किनारे फाइबर ब्लॉक, पौधारोपण और स्ट्रीट लाइट पोल लगाने का कार्य भी शामिल है, जिस पर अतिरिक्त 30 लाख खर्च किए जा रहे हैं।इस प्रकार, नगर परिषद की इन योजनाओं से बखरी की तस्वीर बदलने की उम्मीद है ।अब नगर परिषद वासी भी पटना के मेरिन ड्राइव जैसी आकर्षक, चौड़ी और हरियाली से भरपूर सड़क का आनंद ले सकेंगे।
