गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि काँरेटाड निवासी परमेश्वर महतो के पुत्र मनोज महतो को पूर्व में दर्ज शराब कांड के मामले में गिरफ्तार किया गया है। वहीं उसी परिवार के नंद कुमार महतो को मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, दरभंगा जिले के अर्जुन साहु के पुत्र कमल देव साहु को नशे से जुड़े आरोप में पकड़ा गया है।
