By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: नीतीश के खास ‘ विजय चौधरी ‘ ने नौवीं बार संभाली मंत्री पद की बागड़ोर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
AV Bharat News > राजनीति > नीतीश के खास ‘ विजय चौधरी ‘ ने नौवीं बार संभाली मंत्री पद की बागड़ोर
राजनीति

नीतीश के खास ‘ विजय चौधरी ‘ ने नौवीं बार संभाली मंत्री पद की बागड़ोर

AV BHARAT NEWS
Last updated: November 20, 2025 9:45 pm
AV BHARAT NEWS
3 months ago
Share
SHARE

विधानसभा अध्यक्ष, जदयू प्रदेश अध्यक्ष सहित दर्जन भर विभागों के रह चुके हैं मंत्री

मिन्टू कुमार झा AV भारत न्युज संवाददाता

समस्तीपुर/सरायरंजन विधान सभा क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत का पताका लहरा कर सातवीं बार विधायक बने विजय कुमार चौधरी को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गुरुवार को नवगठित नीतीश सरकार में मंत्री पद की अहम जिम्मेदारी मिली है। नौवीं बार कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने वाले श्री चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के कैबिनेट मंत्री मंडल में अब तक जल संसाधन, वित्त व वाणिज्य, संसदीय कार्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, सूचना एवं जन संपर्क, कृषि, पशु व मत्स्य संसाधन, भवन निर्माण , प्रभारी गृह मंत्री सहित दर्जन भर आदि के रूप में मंत्री पद को सुशोभित किया है। सालों से वे जदयू के प्रमुख रणनीतिक चेहरों में से एक हैं।

वर्तमान कार्यकाल में भी वे कैबिनेट में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और सरकार के अंदर संसदीय कार्यों के समन्वय में अहम कड़ी माने जाते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद मंत्री में शुमार श्री चौधरी 16 वीं विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी अहम जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके हैं। जहां उनकी कार्यशैली और सत्र संचालन की क्षमता विशेष रूप से चर्चा में रही। वहीं जदयू प्रदेश अध्यक्ष के रूप में इनके नेतृत्व में हुए चुनाव में एनडीए को अभूतपूर्व सफलता मिली थी।

3 साल रहे बैंक अधिकारी, फिर बनाया राजनीति में कैरियर

सन 1982 में कांग्रेस से की थी राजनीतिक सफर की शुरुआत

विजय कुमार चौधरी का जन्म समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में 8 जनवरी 1957 को हुई थी । श्री चौधरी स्वतंत्रता सेनानी और दलसिंहसराय से कांग्रेस के पूर्व विधायक जगदीश प्रसाद चौधरी के पुत्र हैं। शुरुआती शिक्षा के बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की और पढ़ाई पूरी होने के बाद 1979 में भारतीय स्टेट बैंक (त्रिवेंद्रम )में बैंक पीओ बने।

लेकिन तीन साल बाद उन्होंने स्थायी नौकरी छोड़कर राजनीति को अपना करियर बना लिया। पिता की असामयिक निधन के बाद वर्ष 1982 के उप चुनाव में वे पहली बार कांग्रेस के टिकट से विधायक बने। लगातार तीन बार विधायक रहे और इस दौरान बीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष तथा कांग्रेस विधायक दल के उपमुख्य सचेतक के रूप में भी काम किया था। वर्ष 2005 में उन्होंने जदयू का दामन थामा और जल्द ही नीतीश कुमार के भरोसेमंद नेताओं में शुमार हो गए। दल और सरकार दोनों जगह उनकी संगठनात्मक और प्रशासनिक भूमिका बढ़ती गई।

विजय कुमार चौधरी ने बिहार सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली है, जिनमें वित्त, शिक्षा, जल संसाधन, ग्रामीण विकास, भवन निर्माण और कृषि-पशुपालन जैसे कई विभाग शामिल हैं।


सालों से वे जदयू के प्रमुख रणनीतिक चेहरों में से एक हैं। वर्तमान कार्यकाल में भी वे कैबिनेट में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और सरकार के अंदर संसदीय कार्यों के समन्वय में अहम कड़ी माने जाते हैं। अपनी मिलनसारिता व मृदुभाषी होने के कारण क्षेत्र, जिला सहित राज्य भर में कार्यकर्ताओं की अच्छी टीम बनाने में माहिर हैं।

बखरी में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की पंचायत स्तरीय बैठक, संगठन विस्तार व चुनावी तैयारी पर जोर
भाजपा नेता कुंदन कानू प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत
बगरस ठाकुरबाड़ी में महागठबंधन की बैठक
कांग्रेसियों ने बताया मनमोहन सिंह को ‘21वीं सदी के भारत का निर्माता
जनता दल (यूनाइटेड) के बखरी नगर अध्यक्ष पद पर संगीता राय पुनः निर्वाचित, सर्वसम्मति से हुआ चयन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बछवाड़ा के विधायक सुरेंद्र मेहता दूसरी बार बने मंत्री,क्षेत्र में खुशी की लहर
Next Article बखरी व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील राय की माता सुशीला देवी का निधन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5KLike
1.5KFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up