गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
समस्तीपुर–सहरसा रेलखंड के पुरानी सलौना ढ़ाला के समीप बुधवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक्सप्रेस ट्रेन की ठोकर से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 6 निवासी 80 वर्षीय गोरख पासवान के रूप में की गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार गोरख पासवान को देखने और सुनने में काफी दिक़्कत रहती थी। बुधवार को वे बाजार से लौट रहे थे, इसी दौरान अचानक कर्मभूमि एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। ट्रेन की जोरदार टक्कर से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें उठाकर अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।घटना से इलाके में शोक का माहौल है।
