गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखरी में गुरुवार को “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मियों और पदाधिकारियों ने बाल विवाह रोकने की सामूहिक शपथ ली। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाज से पूरी तरह समाप्त करना है।
मौके पर डॉ. राजीव कुमार चौधरी, डॉ. रश्मि कुमारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक सुरेंद्र कुमार, यक्ष्मा पर्यवेक्षक रणधीर कुमार, लेखापाल शशि रंजन, फार्मासिस्ट प्रभात कुमार, काउंसलर धर्मेंद्र कुमार, जीएनएम सरिता भारती, करिश्मा कुमारी, एलटी कमलेश कुमार तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर राजकुमार भारती सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।यह अभियान समाज को बाल विवाह जैसी कुरीति से मुक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
