नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय
एस के महिला कॉलेज में आयोजित कैरियर एंड गाइडलाइंस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।यह कार्यक्रम नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम के तहत आयोजित किया गया। इसमें सैकड़ों छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ओएसडी अखिलेश कुमार ने छात्राओं को अप्रेंटिसशिप (NATS) पोर्टल पर कैसे रजिस्ट्रेशन करना है। कौशल विकास प्रशिक्षण एवं भविष्य में रोजगार अवसर एवं वेतन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने बताया कि इस ट्रेनिंग के माध्यम से छात्राएं न केवल व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त कर सकती है बल्कि विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर भी प्राप्त कर सकती है।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ संगीता कुमारी ने सभी अतिथियों के स्वागत एवं ओएसडी का परिचय कराते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला।डॉ सरफराज अहमद ने छात्राओं के रजिस्ट्रेशन एवं उससे मिलने वाले रोजगार के बारे में कई उदाहरण के साथ छात्राओं को प्रेरित किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विमल कुमार एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ विजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपके लिए सुनहरा अवसर है।राज्य एवं केंद्र सरकार युवा वर्ग को रोजगार योग्य बनाने हेतु लगातार प्रयासरत है। महिला कॉलेज की छात्राएं जॉब में जाएं यह कॉलेज के लिए गर्व की बात होगी।छात्राओं को इससे पूर्ण लाभ लेना चाहिए।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की शिक्षिका डॉ रुमा कुमारी सिन्हा, डॉ साधना कुमारी शर्मा, डॉ शिखाचौधरी, डॉ नीरज बाला, प्रो. रानी कुमारी, डॉ गजाला तस्लीम, डॉ मोनिका कुमारी सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित थे।
