नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ई – किसान भवन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के द्वारा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत 10 लाख महिला को 10,000, रूपये प्रति लाभुक की दर से लाभुकों को 1000 करोड़ रूपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किया गया। जिसका लाइव प्रसारण प्रखंड कृषि सभागार कार्यालय नावकोठी में किया गया।इस कार्यक्रम में सैकड़ों जीविका दिदियाँ उपस्थित थी।
कार्यक्रम के दौरान प्रखंड परियोजना प्रबंधक मनोरंजन कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना एवं उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

रोजगार प्रारंभ करने के उपरांत महिलाओं को आवश्यकतानुसार ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।इस राशि से महिलाएं अपना रोजगार प्रारंभ कर सकती हैं इसके उपरांत उन्हें 2 लाख की सहायता राशि दी जाएगी।कार्यक्रम के दौरान नावकोठी में लगभग 1000 जीविका दिदियों को 10000 -10000 की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान रूपम कुमारी, सामुदायिक समन्वयक रेणु कुमारी,रोहित कुमार,विकास कुमार, कुंदन कुमारी,अर्चना कुमारी आदि उपस्थित थे।इस कार्यक्रम के अलावा सभी संकुल स्तरीय संघों और ग्राम संगठनों की बैठकों में भी दिखाया गया।
