विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
भगवानपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पंचायत समिति भवन के सभागार में मंगलवार को प्राथमिक, मध्य व उच्च विद्यालयों के प्रधानों की बैठक में शिक्षण व्यवस्था को दुरुस्त करने पर विचार विमर्श किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने की।बैठक में हाउस होल्ड सर्वे, यू डाइस पोर्टल पर इंट्री करने, ई शिक्षा कोश पर बच्चों की उपस्थिति दर्ज करने पर जोर दिया गया।
इसके साथ ही स्कूल को मिले कंपोजिट ग्रांट की राशि खर्च करने और एफ एल एन कीट के वितरण की समीक्षा की गई।साथ ही स्कूल में एमडीएम का संचालन मीनू के अनुसार और साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।मौके पर एमडीएम बीआरपी मो. दाऊद, कमल कुमार मौर्य, प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह,अवधेश,मनोज,प्रकाश रंजन सहित विभिन्न स्कूल के प्रधान मौजूद थे।
