नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र देवपुरा में परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत (परिवार नियोजन पखवाड़ा) बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया।चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भारती भूषण ने बताई कि इस शिविर में डा शोभा रानी के द्वारा 24 महिलाओं का बंध्याकरण आपरेशन किया गया।बंध्याकरण ऑपरेशन से पूर्व सभी महिलाओं का लैब टेक्नीशियन पंकज जोशी के द्वारा बीपी,ब्लड शुगर,एच आई बी,हीमोग्लोबिन इत्यादि की जांच की गयी।
आपरेशन उपरांत सभी लाभुकों को आवश्यक दवा और सूई उपलब्ध कराई गयी।इस दौरान महिलाओं को पौष्टिक आहार, फल,हरी सब्जी का सेवन करने एवं आराम करने की सलाह दी गई।मौके पर बीसीएम उषा कुमारी,बीएमईए संदीप चंद्र,जीएनएम रविशंकर कुमार, एएनएम सुमन रानी, सीमा कुमारी,सदानंद भारती,कपूरचंद व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
