गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी में आगामी लोक अदालत को लेकर तैयारियाँ पूरी हो गई हैं। जानकारी देते हुए बखरी व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम के मनोज कुमार सिंह और फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट विशाल कुमार सिंहा ने बताया कि 13 दिसंबर को सुबह 10 बजे से लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
इस लोक अदालत में सुलहनीय दीवानी एवं आपराधिक वादों का निपटारा किया जाएगा, ताकि लंबित मामलों को आपसी समझौते के आधार पर शीघ्र समाधान मिल सके। दोनों न्यायाधीशों ने अधिवक्ताओं तथा आम जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में इस लोक अदालत का लाभ उठाएँ और अपने मामलों के निपटारे हेतु उपस्थित हों।
