नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न राजस्व गांवों में उत्पन्न भूमि विवाद निपटारे को लेकर नावकोठी अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया।
आयोजित जनता कृष्णदेव गोस्वामी पिता राम निहोर गोस्वामी बनाम रामदरेश महतो पिता मोही लाल महतो ग्राम करैईतार समसा निवासी का द्वितीय पक्ष द्वारा भूमि पर जबरन दखल करने के संबंध में मामला दर्ज किया गया।वहीं आज एक भी मामले निष्पादित नहीं किए गए।कुल 9 मामले लंबित थे।आज एक मामले दर्ज किए गए।अब कुल 10 मामले लंबित रह गए हैं।
मौके पर अंचल अधिकारी सूरज कुमार, एसआई अबोध कुमार सिंह, गोपाल कुमार निम्न वर्गीय लिपिक, सियाराम सहनी राजस्व कर्मचारी, अमरजीत कुमार कार्यपालक सहायक व फरियादी मौजूद थे।
