विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
भगवानपुर थाना क्षेत्र के मेहदौली पंचायत भवन के समीप पीडब्ल्यूडी पथ पर गुरुवार को दिन दहाड़े फाइनेंस कर्मी से बाइक सवार बदमाशों ने 37 हजार 750 की लूट लिया।घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है।पीड़ित माइक्रो फाइनेंस सेटिंग क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड का कर्मी मुंगेर जिले के चंद्रिका स्थान निवासी नीरज कुमार सिंह बताया जाता है।पीड़ित ने बताया गुरुवार को बगरस और भारडीहा से तहसीली कर मेहदौली स्थित ऑफिस लौट रहा था।
मेहदौली पंचायत भवन के समीप पीछे से आ रहे पल्सर बाइक से सवार तीन नकाब पोश बदमाश ने ओवरटेक कर कर्मी को गिरा दिया व कट्टा सटा कर मारपीट करते हुए बदमाशों ने उसके जेब से तहसीली की गई 37 हजार 750 रुपए छीन लिया।कर्मी द्वारा हाला करने पर लोगों के जुटने पर बदमाश भाग निकले।पीड़ित ने इसकी प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई।
एसडीपीओ कृष्ण कुमार,थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,एसआई सुमित कुमार,अभिषेक रंजन सहित पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहे है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है।थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लुटेरे को चिन्हित कर लिया गया है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन किया जाएगा
