नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड के सभी पंचायत भवन में विकसित भारत जी राम जी को लेकर विशेष आम सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता समसा में मुखिया अभिषेक कुमार पिंटू, विष्णुपुर में मुखिया प्रभादेवी,रजाकपुर में मुखिया श्वेता भारती, हसनपुर बागर में मुखिया विजय पासवान,नावकोठी में मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिड्डू,पहसारा पूर्वी में मुखिया दिनेश यादव, पहसारा पश्चिम में मुखिया निभा देवी, डफरपुर पंचायत में मुखिया सुनैना देवी ने की।आमसभा में जी राम जी के फुल फार्म को बताया गया।मनरेगा योजना के स्थान पर अब जी राम जी ही चलेगा।

इस योजना के तहत 125 दिनों की रोजगार की गारंटी है।बेरोजगारी भत्ता के लिए बेहतर प्रावधान के साथ समय पर मजदूरी का भुगतान किया जाना है।अगर इसमें देरी हुआ तो मुआवजा देना पड़ेगा।ग्राम सभा द्वारा विकसित ग्राम पंचायत योजना भी जी टी पी पोर्टल पर सभी योजनाओं का तालमेल किया जाएगा।तकनीकी के जरिए सशक्तिकरण करना है।
मौके पर रोजगार सेवक शुभम कुमार,पंचायत सचिव चंदन कुमार,उप प्रमुख नंदकिशोर पासवान, पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार,मुकेश कुमार,उप मुखिया मोहम्मद अमजद,वार्ड प्रतिनिधि ललन पासवान,राम जपो महतो,इसामुल, मोहित,पंसस गौतम गोस्वामी,अजीत कुमार, उप मुखिया विजय कुमार,वार्ड सदस्य राजा कुमार,शत्रुघ्न कुमार,मो सलमान,महेश कुमार, सुधीर सिंह आदि उपस्थित थे।
