नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड पहसारा पश्चिम के बैनर तले नैनो यूरिया नैनो डी ऐ पी का छिड़काव जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में किसानों को दानेदार यूरिया का प्रयोग कम करने एवं नैनो यूरिया का छिड़काव करने का प्रशिक्षण दिया गया।
इफको के क्षेत्रिय प्रबंधक बेगूसराय सह खगड़िया जिला प्रभारी मोहित झा के द्वारा इफको प्रबंधन के माध्यम से किसानों का मेगा नैनों छिड़काव प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार सिंह ने कहा पहले इस्तेमाल करो फिर विश्वास करो।
नैनो इफको उत्पाद है इसलिए सभी सहकारी समितियों,दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति के सदस्यों,सभी एफ पी ओ से निवेदन किया जाता है कि वे नैनो का प्रयोग अपने -अपने खेतों में अवश्य करें।
नैनो यूरिया व नैनो डीएपी के उपयोग से खेतों की उर्वरकता व उपज दोनों बरकरार रहेगी।मौके पर किसान मुरारी प्रसाद,ललित पासवान,श्याम सुंदर महंतों,राजीव महंतों, सिंटू कुमार उर्फ डीएम, राजू कुमार सहित दर्जनाधिक किसान मौजूद थे।
