नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत डफरपुर पंचायत के टेकनपुरा ग्राम से आर्म्स एक्ट में फरार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने बताया कि आर्म्स एक्ट एवं मारपीट मामले में एन बी डब्ल्यू वारंटी टेकनपुरा निवासी सर्वेश कुमार पिता शशि नारायण सिंह को घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।वहीं पहसारा पंचायत से छोटू सहनी पिता जनार्दन सहनी एन बी डब्ल्यू वारंटी एवं हसनपुर बागर पंचायत से नावकोठी थाना कांड संख्या 70/25 के प्राथमिकी अभियुक्त घनश्याम तांती पिता प्रभु तांती को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।गिरफ्तारी में एस आई विपिन ओझा,रंजीत कुमार व सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।
