नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत डफरपुर पंचायत के टेकनपुरा निवासी बने ऑल इंडिया मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजिस्ट संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।ऑल इंडिया मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजिस्ट संगठन का राष्ट्रीय चुनाव गोरखपुर में हुआ।चुनाव में टेकनपुरा निवासी रामाशीष सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। विदित हो कि पूर्व में भी संगठन के नेतृत्व की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।इनके द्वारा नावकोठी प्रखंड के मैट्रिक और इंटर के मेधावी छात्रों को भी प्रत्येक वर्ष सम्मानित किया जाता है।
वहीं गरीब व बेसहारा बच्चों को पुस्तक,कॉपी,पेंसिल वितरित करते हैं और भोजन भी करवाते हैं इनके मनोनयन से मुखिया प्रतिनिधि ई.रंजीत कुमार पमपम, अधिवक्ता कन्हैया प्रसाद सिंह,अवध किशोर सिंह,रितु रंजन सिंह उर्फ छोटू,पुष्कर कुमार उर्फ धर्मराज, प्रवीण कुमार उर्फ गुड्डू सहित दर्जनाधिक ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
