नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशवाड़ा पंचायत से गांजा सहित तस्कर गिरफ्तार।नावकोठी पुलिस को मिली कामयाबी।सुखा नशा के कारोबारियों पर कसा शिकंजा।जब से बिहार में शराब पर पाबंदी लगाई गई है तब से खासकर युवाओं में सुखा नशा का प्रचलन काफी बढ़ गया है। नावकोठी प्रशासन के द्वारा सुखा नशा के कारोबारियों की खोज के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अमरजीत तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना सत्यापन हेतु छापेमारी के दौरान महेशवाड़ा से गांजा तस्कर गुलशन कुमार पिता देवनंदन सिंह पर्रा थाना वीरपुर निवासी के द्वारा माल डिलीवरी के क्रम में पवन कुमार पिता रामचंद्र महतो पकड़ी थाना वीरपुर, अमर कुमार पिता महेंद्र महतो पकड़ी थाना वीरपुर और राहुल कुमार पिता राजीव सिंह पश्चिमी डफरपुर निवासी की तलाशी की गई।
तलाशी के क्रम में 1 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ।गांजा बरामदगी के बाद मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार उक्त चारों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इस गिरफ्तारी से सुखा कारोबारियों में हड़कम्प मचा हुआ है। इस गिरफ्तारी में स्वयं थानाध्यक्ष,एस आई रंजीत कुमार एवं सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।
