विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
भगवानपुर। नौला पीकेट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के बरहारा निवासी वैद्यनाथ महतों के पुत्र गुलशन कुमार (19 वर्ष) तथा बलवंत महतों के पुत्र विक्रम कुमार (18 वर्ष) के रूप में हुई है। पीकेट प्रभारी अकरम खान ने बताया कि धुसहा बरैपुरा पुल के समीप तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 29 पीस रॉयल स्टैग शराब (375 मिली) बरामद की गई। मौके पर ही दोनों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इस संबंध में बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब कारोबार पर लगातार सख्त नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
