नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगूसराय
मुख्यमंत्री बखरी अनुमंडल के घाघरा पंचायत स्थित सिमरी गांव में दो नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन करेंगे।इनमें घाघरा पंचायत सरकार भवन और एक अति पिछड़ा बालिका छात्रावास शामिल हैं।मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर एनडीए के नेता भी सक्रिय हो गए हैं।बुधवार को एनडीए नेताओं ने सिमरी स्थित अति पिछड़ा प्लस टू बालिका विद्यालय और पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के आगमन से संबंधित चल रही तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय, अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी कुमार सौरव, गढ़पुरा सोनमा जदयू नेता पंकज कुमार ठाकुर,जदयू नेता नीरज कुमार ठाकुर, जिला संगठन प्रभारी शिवनंदन सिंह,प्रदेश महासचिव अर्चना कुमारी,जिला महासचिव हरिनंदन कुमार,नावकोठी प्रखंड अध्यक्ष मुकेश सिंह, चेरियाबरियारपुर प्रखंड अध्यक्ष जियाउल्लाह, खोदावंदपुर प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार, प्रदेश नेता डॉ. ए. हक आदि मौजूद थे।
