नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी पैक्स अध्यक्षों ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राहुल रंजन से मुलाकात कर धान अधिप्राप्ति में लक्ष्य वृद्धि करने का अनुरोध किया।विदित हो कि नावकोठी प्रखंड में कृषि विभाग के द्वारा जितना लक्ष्य दिया गया था उसके अनुरूप धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य नावकोठी प्रखंड को नहीं मिला।
पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार सिंह ने कहा पूरे जिले की स्थिति भयावह है। पूरे जिले में पैक्स अध्यक्ष के सामने कानून व्यवस्था का सवाल है।उन्होंने कहा कृषक को सरकार के सिस्टम को समझना होगा।सरकार पहले लाट वाइज पैसे भेजती है चक्रीय अनुपात में।किसान पहले धान पैक्स को बेचते हैं फिर पैसे के लिए तंग करतें हैं।सरकार अधिप्राप्ति का मिलिंग चार्ज यातायात खर्च, मजदूरी का पैसा मामूली रूप में भुगतान करती है।
पैक्स अध्यक्षों से सरकार विधि विरुद्ध कार्य करवाती है।सभी पैक्स अध्यक्षों के समक्ष जमीन बेचने जैसे हालात पैदा हो गए हैं।मौके पर पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार पहसारा पश्चिम,नावकोठी पैक्स अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, महेशवाड़ा संजीव कुमार,पूर्वी पहसारा संजय कुमार,समसा अशोक कुमार, बिष्णुपुर मनोहर महतो,डफरपुर प्रबंधक ललन कुमार आदि मौजूद थे।
