नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशवाड़ा पंचायत से मारपीट व छिनतई का मामला दर्ज करवाया गया है। पम्मी कुमारी पति नवीन सिंह ग्राम महेशवाड़ा वार्ड नंबर 6 निवासी ने ई-रिक्शा से मंझौल बाजार से घर आने के क्रम में महेशवाड़ा पुस्तकालय से आगे बांसवारी के पास पहुंचने पर नशे में धुत्त ग्रामीण हरे राम सदा पिता स्वर्गीय रामोतार सदा सहित छः लोगों को नामजद करते हुए अज्ञात 20 लोगों पर ई रिक्शा से खींचकर गाली गलौज करने,मारपीट करने, छिनतई करने व बेइज्जत करने का मामला दर्ज करवाई है।
दर्ज मामला में ₹500 नगद,गले से सोने का सिकड़ी एक भरी का एवं ₹1लाख 30 हजार रुपया नकद छीन लेने का भी आरोप लगाई है।प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अमरजीत तिवारी ने बताया मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जांचोप्रांत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
