नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पहसारा पश्चिम स्थित मुखिया निभा देवी के आवास पर गन्ना उत्पादक किसानों की बैठक की गई।बैठक की अध्यक्षता हसनपुर चीनी मिल के मार्गदर्शक मंडल सदस्य शंभू प्रसाद राय ने की।
संचालन पहसारा पश्चिम मुखिया प्रतिनिधि रामनाथ सिंह उर्फ बुड़ुल ने किया।मुख्य अतिथि डॉ बलबीर सिंह गन्ना विशेषज्ञ मेरठ प्रांत यूपी ने बैठक के दौरान कहा कि किसानों को परंपरागत खेती छोड़कर आधुनिक खेती अपनानी चाहिए। कृषि यांत्रिक में गन्ना कटर प्लॉटर से रोपाई की जानी चाहिए जिसमें प्रभेद 00238, सीओएलके 14 201 का गन्ना लगाने की सलाह दी गई।गन्ने में दीमक, टिड्डी एवं बोरर से बचाव के लिए फोराजन एवं कोराजन का प्रयोग ससमय करें। फर्टिलाइजर का उपयोग सहकारी समिति से 22-22-11 एनपीके धरोहर मिट्टी की उर्वरा शक्ति को कायम रखने के लिए बेहतरीन विकल्प है।
इस दौरान उन्होंने किसानों से निवेदन किया की एनपीके का नैनो डीएपी व नैनो यूरिया का इस्तेमाल करें।बैठक में प्रगतिशील किसान प्रफुल्ल कुमार,यशवंत सिंह,पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार सिंह, मोहन कुमार,राजेश कुमार,शंभू सिंह उर्फ मंचन,नवीन सिंह डफरपुर,विक्रम कुमार डफरपुर,राजू सिंह बभनगामा,सुरेश पासवान,अनिल सदा, मनोहर साह,मनोज कुमार,शंकर सिंह, चितरंजन कुमार,चंदन कुमार आदि उपस्थित थे।
