By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: उत्क्रमित मध्य विद्यालय महेशपुर के बच्चे परिभ्रमण के लिए नालंदा, राजगीर, पावापुरी हुए रवाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
AV Bharat News > बिहार > बेगूसराय > उत्क्रमित मध्य विद्यालय महेशपुर के बच्चे परिभ्रमण के लिए नालंदा, राजगीर, पावापुरी हुए रवाना
बेगूसराय

उत्क्रमित मध्य विद्यालय महेशपुर के बच्चे परिभ्रमण के लिए नालंदा, राजगीर, पावापुरी हुए रवाना

AV BHARAT NEWS
Last updated: January 31, 2026 5:52 pm
AV BHARAT NEWS
3 months ago
Share
SHARE

विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय

मुख्यमंत्री बिहार परिभ्रमण योजना के अंतर्गत प्रखंड क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय महेशपुर कन्या के छात्र-छात्राओं को ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक भ्रमण पर शनिवार को नालंदा,राजगीर और पावापुरी ले जाया गया। इस शैक्षणिक यात्रा को विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार साह एवं पैक्स अध्यक्ष सह महेशपुर पंचायत के पूर्व मुखिया गंगा प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त अवसर पर प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार साह ने कहा कि इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बिहार की गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत, संस्कृति और शिक्षा परंपरा से अवगत कराना है।

भ्रमण के दौरान बच्चों ने विश्व प्रसिद्ध प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेषों का अवलोकन किया और जाना कि किस प्रकार यह शिक्षा का वैश्विक केंद्र हुआ करता था।वहीं राजगीर में छात्रों ने शांति स्तूप, वेणुवन तथा गर्म जल कुंडों का भ्रमण कर उनके ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को समझा। भ्रमण के दौरान शिक्षकों ने प्रत्येक स्थल के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक महत्व की विस्तृत जानकारी बच्चों को दी और कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ ऐसे शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों के सर्वांगीण और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में अनुशासन, सहयोग और सामाजिक व्यवहार का भी विकास होता है, वहीं बच्चों ने बताया कि पुस्तकों में पढ़े गए ऐतिहासिक स्थलों को प्रत्यक्ष देखना उनके लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहा। पूरे यात्रा के दौरान बच्चे काफी खुश और उत्साहित थे।शिक्षक यूसुफ आजाद ने कहा कि शैक्षणिक परिभ्रमण बच्चों को किताबी ज्ञान से परे व्यावहारिक और प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करने का एक प्रभावी साधन है। यह भ्रमण ऐतिहासिक, वैज्ञानिक और भौगोलिक स्थलों की समझ को गहरा करता है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता, सामाजिक कौशल और टीम वर्क का विकास होता है, साथ ही उन्हें नई जगहों को करीब से देखने व सीखने का अवसर मिलता है।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक विजय शंकर ,सतीश कुमार,प्रदीप कुमार अभिलाषा कुमारी,गोविंद कुमार ,अनिल कुमार तथा विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव रीना देवी तथा अध्यक्ष गुड़िया कुमारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे।

नावकोठी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया गन्ना मंत्री संजय पासवान
55 महिला उद्यमियों को अगरबत्ती धूपबत्ती का प्रशिक्षण दिया गया
बेगूसराय में कबीर पंथ संत सम्मेलन—सद्गुरु की शरण ही जीवन का असली कल्याण: डॉ. राजकुमार आज़ाद
वीरपुर के डीह पंचायत में पशुपालक किसानों को मिला बोनस
रासलीला में देवकी-वासुदेव विवाह प्रसंग ने भक्तों को किया मंत्रमुग्ध
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article नावकोठी में गन्ना उत्पादक किसानों की बैठक, आधुनिक खेती पर दिया गया जोर
Next Article जनता दरबार में आरक्षी अधीक्षक व एसडीपीओ हुए शामिल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5KLike
1.5KFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up