विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
भगवानपुर । भूमि विवाद से संबंधित मामले के निपटारे हेतु शनिवार को थाना परिसर में अंचलाधिकारी रानू कुमार की अध्यक्षता में सप्ताहिक जनता दरबार आयोजित किया गया जिसमें आरक्षी अधीक्षक बेगूसराय मनीष तथा तेघड़ा एसडीपीओ कृष्ण कुमार भी शामिल हुए। मौके पर पहुंचे मामले से संबंधित पक्षों को उन्होंने सुना तथा अपने दावे के पक्ष में ठोस साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा।वहीं अंचलाधिकारी रानू कुमार संबंधित पक्षों द्वारा दिखाये गये कागजों को देखकर उसका निपटारा किया।

अंचलाधिकारी रानू कुमार ने बताया कि पूर्व से 3 मामले लंबित थे वहीं 12 मामले नया जनता दरबार में आया। जिसमें 10 मामलों का निपटारा दोनों पक्षों के उपस्थिति में किया गया।

आरक्षी अधीक्षक के आने की सूचना क्षेत्र के लोगों को नहीं था इसलिए कोई ऐसा मामला सामने नहीं आया जिसपर आरक्षी अधीक्षक महोदय विचार करते। ऐसे उन्होंने उपस्थित लोगों से पूछा कि कोई विशेष मामला तो नहीं है लेकिन कोई व्यक्ति विशेष मामला को लेकर एसपी साहब से शिक़ायत नहीं की।सभी मामले भूमि विवाद से ही संबंधित थे। जिसका समाधान में अंचलाधिकारी जुटे हुए थे। मौके पर भगवानपुर थाना प्रभारी,तेयाय ओपी प्रभारी,नौला पुलिस पिकेट प्रभारी सहित थाना कर्मी व अंचल कर्मी उपस्थित थे।
