नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत डफरपुर पंचायत के वृंदावन निवासी स्मृति शेष मुंद्रिका देवी के मरणोप्रांत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बरहगावां सेवा समिति वृन्दावन के सौजन्य से किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्तिक प्रसाद सिंह व संचालन रणवीर कुमार सिंह पैक्स अध्यक्ष पहसारा पश्चिम ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य समाज के नि:शक्तजनों व नि:सहाय लोगों की मदद करना है।रणवीर सिंह ने कहा कि हमारा समाज के लड़के एवं लड़कियों में ईश्वर प्रदत्त प्रतिभा है, जिसे कोई हमसे छीन नहीं सकता।हम अमर दानी ऋषि दधीचि के वंशज हैं।हमारे पूर्वजों ने मानव कल्याण के लिए शरीर का दान दिया था।कार्यक्रम में उपाध्यक्ष हरिहर प्रसाद सिंह ने कहा कि खर्चीली श्राद्ध कर्म को सीमित करने की आवश्यकता है।दिखावे का त्याग करना होगा तभी समाज में गरीबों व नि:शक्तजनों की सेवा संभव हो सकेगा।
मौके पर गणेश शंकर सिंह,विभय कुमार सिंह,विरेन्द्र सिंह,नवल सिंह,विष्णुदेव सिंह, प्रोफेसर भगवान सिंह, शंभू सिंह,दिनेश सिंह, हर्षवर्धन सिंह,समिति के सचिव अमरेश कुमार सहित सैकड़ों व्यक्ति मौजूद थे।
