गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में सोमवार को ‘परीक्षा पर चर्चा भाग–2’ कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट विद्यार्थियों को दिखाया गया। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखकर बच्चे काफी प्रसन्नचित्त और उत्साहित नजर आए। सभी विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री के वक्तव्य को गंभीरतापूर्वक सुना।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बच्चों को परीक्षा के समय तनावमुक्त रहने और उत्साहपूर्ण माहौल में परीक्षा देने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा को बोझ की तरह न लें, बल्कि आत्मविश्वास के साथ इसे दें, ताकि परीक्षा बच्चों को बोझिल न लगे।यह कार्यक्रम प्रखंड के उच्च मध्य विद्यालय चकहमीद, अहमदपुर, रामपुर हबीब, गोढ़ियारी, राटन, बहुआरा, उर्दू चकहमीद, प्राथमिक विद्यालय चकचनरपत, रौता मुसहरी, सुग्गा मुसहरी, ध्यानचक्की सहित सभी विद्यालयों में आयोजित किया गया।
मौके पर शिक्षक मनोज कुमार सिंह, मनोज प्रसाद, राजेश कुमार, क्रांति कुमार राय, हरिदेव दास, कुमारी मधुवाला झा, एम.एन. रहमानी, रामकुमार सहनी, फैयाज अहमद, सुरेश कुमार, विरंची यादव, अविनाश कुमार, वरुण कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं शिक्षक उपस्थित रहे और लाइव टेलीकास्ट कार्यक्रम को देखा।
