गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी प्रखंड के विभिन्न संकुलों में सोमवार को विद्यालय शिक्षा समिति (वीईसी) के सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला स्तर से आए प्रशिक्षकों द्वारा विद्यालय शिक्षा समिति के कर्तव्यों एवं दायित्वों की विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षकों ने बताया कि विद्यालय का बेहतर संचालन सामाजिक सहयोग से ही संभव है, इसी उद्देश्य से सरकार ने विद्यालय की जिम्मेदारी विद्यालय शिक्षा समिति को सौंपी है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयलख बालक, चकहमीद, चकचनरपत, राटन, लौछे, परिहारा, मोहनपुर, बहुआरा एवं सोनमा सिमरी में संचालित किया गया।
मौके पर प्रधानाध्यापक सुरजीत कुमार, विरंची यादव, मनोज कुमार सिंह, पूजा कुमारी, संगीता कुमारी, दुलारचंद कुमार, अविनाश कुमार, दशरथ राय, नगर पार्षद उमेश पाठक सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।
