विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायत में पशुओं में होने वाले विषाणु जनित रोग एफएमडी से बचाव हेतु टीकाकरण का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख इंद्रजीत कुमार एवं भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बैद्यनाथ राय द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय भगवानपुर में किया गया। यह कार्यक्रम 27 फरवरी तक चलाया जाएगा। जिसमें निजी टीकाकर्मी घर-घर जाकर 4 माह से ऊपर के सभी पशुओं यथा गाय भैंस बाछी एवं पारी का टीकाकरण करेंगे ।
विदित हो की खुरहा एवं गंभीर विषाणु जनित संक्रामक रोग है, जिसमें पशुओं को तेज बुखार मुंह एवं खूर में फफोले निकल जाते हैं जो बाद में फूट जाता है तथा पशु कमजोर हो जाता है, एवं उसकी उत्पादकता घट जाती है। इस रोग का बचाव टीकाकरण से ही संभव है डॉ0 बैद्यनाथ राय ने पशुपालकों से अधिकाधिक पशुओं का टीकाकरण करा कर इस बीमारी के उन्मूलन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की । प्रखंड के लिए 23000 टीका का डोज निर्धारित है।
मौके पर इंद्रदेव राय अशोक राय डाटा एंट्री ऑपरेटर राजेश कुमार मोबाइल वेटनरी यूनिट के पशु चिकित्सक डॉक्टर सुब्रत द्विवेदी पाराभेट सरवन कुमार, राजू कुमार, परिचारी संजीव, छोटेलाल, सतीश एवं टीकाकर्मी गंगा प्रसाद राय, मनोज दास, भुवन, चमन, राजेश, सिंटू, राजेश रंजन, चंदन, गोविंद आदि उपस्थित थे
