गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
सांस्कृतिक संस्था हिन्द कला परिषद, बखरी का 50 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद के अध्यक्ष कृष्णबंधु प्रसाद, उपाध्यक्ष पवन कुमार सुमन, सचिव सीताराम केशरी, सह सचिव रंजीत अविनाश, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार गुड्डू, वरिष्ठ सदस्य अशोक केशरी, रामचंद्र सहनी तथा वार्ड पार्षद चंदन चौरसिया द्वारा संयुक्त रूप से केक काटकर किया गया।
इस अवसर पर संस्था से जुड़े वरिष्ठ कलाकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं कला प्रेमियों ने परिषद की 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को याद किया। वक्ताओं ने कला एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर जोर देते हुए युवाओं से सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कला समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम है।
समारोह में परिषद के सदस्य राजेश अग्रवाल,ओम शंकर जायसवाल, जय शंकर जायसवाल, रमकुमार पमपम, नमन कुमार पोद्दार, विकास मिश्रा, उत्तम कुमार, कृष्ण कुमार, मनीष आरएसएस, विकास मेहता, शिवम जालान, अनीश पोद्दार सानू, भिखारी दास, गौरव केशरी, अंकित, समीर, कन्हैया, मिंटू, शुभम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन परिषद के उपाध्यक्ष पवन कुमार सुमन ने किया।
