गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी हेमनपुर निवासी एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कुंदन कानू को राष्ट्रीय अतिपिछड़ा वर्ग महासभा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनकी यह मनोनयन संगठन के विस्तार और अतिपिछड़ा वर्ग के हितों को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस अवसर पर कुंदन कानू ने उन पर विश्वास जताने के लिए बिहार विधानसभा के माननीय अध्यक्ष सह राष्ट्रीय अतिपिछड़ा वर्ग महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय प्रेम कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे।
कुंदन कानू की इस मनोनयन से क्षेत्र में खुशी की लहर है। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें बधाइयाँ दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में अतिपिछड़ा वर्ग की आवाज़ को प्रदेश स्तर पर नई मजबूती मिलेगी।
