गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी /बेगूसराय
बखरी के कुर्मी धर्मशाला मक्खाचक में छत्रपति शिवाजी महाराज के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गईl इस अवसर पर युवा जदयू बखरी के प्रखंड अध्यक्ष नीरज राय ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और कार्यों के साथ साथ स्वराज्य की जानकारी दी और उनसे प्रेरणा लेने की अपील की।इस अवसर पर लालाबाबू राय,अभिनय राय, राजा राय, अभिषेक राय बंटी , राजेश राय, राकेश राय, मनीष कुमार, दीपक पटेल, सत्यम कुमार सहित दर्जनों युवा उपस्थित थे।
