नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न राजस्व ग्राम में भूमि विवाद निपटारे के लिए शनिवार को अंचल कार्यालय नावकोठी में जनता दरबार का आयोजन किया गया।सुनवाई करते हुए अंचल अधिकारी सूरज कुमार के द्वारा चार मामलों का निष्पादन किया गया।
निष्पादित मामले में रजाकपुर के राकेश कुमार व सच्चिदानंद राय के मामले में रैयती भूमि के मामले की सुनवाई उपरी अदालत में कराने का निर्देश दिया।समसा के सुशील महतो व राज किशोर महतो के बीच आपसी समझौता के आधार पर मामले को समाप्त किया गया।
वहीं अशोक राम और विमली देवी को वाद में रुचि नहीं लेने के कारण निष्पादित किया गया।नावकोठी के चंदन पाठक और पूनम कुमारी के बीच विवाद में मापी करने का निर्देश के बाद मामले को निष्पादित किया गया।
अब कुल पांच मामले लंबित रह गए हैं।सुनवाई के दौरान जनता दरबार में कोई नया आवेदन प्राप्त नहीं हुआ।मौके पर अंचलाधिकारी सूरज कुमार,सब इंस्पेक्टर युगल किशोर मंडल, कार्यालय सहायक अमरजीत कुमार आदि मौजूद थे।
