गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी /बेगूसराय
बखरी में पुलिस-पब्लिक सप्ताह के तहत शुक्रवार को शकरपुरा मैदान में फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मुकाबला नागरिक एकादश और प्रशासन एकादश के बीच खेला गया।टॉस जीतकर नागरिक एकादश ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। प्रशासन एकादश ने निर्धारित 15 ओवर में 140 रन बनाए।
जवाब में नागरिक एकादश की टीम 15 ओवर में 136 रन ही बना सकी, जिससे प्रशासन एकादश ने 4 रन से जीत दर्ज की। प्रशासन एकादश के मुकुल कुमार को मैन ऑफ द मैच तथा श्रवण कुमार को बेस्ट प्लेयर चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका प्रेम किशन मन्नू और संजय सिंह ने निभाई, जबकि कमेंट्री पूर्व मुखिया तुफैल अहमद ने की। स्कोरर की जिम्मेदारी विकास मिश्रा ने संभाली।
मौके पर एसडीएम सन्नी कुमार सौरव, एसडीपीओ कुंदन कुमार, थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष पवन कुमार, एसआई मनीष कुमार पंडित,लाल बिहारी यादव, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजू कुशवाहा, वार्ड पार्षद उमेश पाठक, अधिवक्ता गौरव कुमार, डॉ. तालिब, अशोक पोद्दार तथा शकरपुरा हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक विकास चंद्र भारती समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
