गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
रंगों का उत्सव होली को लेकर शनिवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्य्क्षता थानाध्यक्ष रबिन्द्र कुमार ने किया।इस अवसर पर बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर ने कहा कि होली के दौरान डीजे पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी।होली से पूर्व फ्लैग मार्च निकाली जाएगी।उन्होंने शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की।

सीओ भाई बीरेंद्र ने कहा कि रंग लगाने के दौरान एक दूसरे के भावनाओं का अवश्य ख्याल रखें।थानाध्यक्ष रबिन्द्र कुमार ने कहा 4 मार्च को होली व 3 मार्च को प्रस्तावित होलिका दहन में पुलिस गश्त तेज रहेगी।उन्होंने कहा कि नशेड़ियों के खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी।बैठक में मौजूद लोगों ने एक मत से कहा कि शराब की बिक्री व नशेड़ियों के खिलाफ कारवाई करने की मांग की।
मौके पर प्रमुख ,पंसस रीता कुमारी,वीआईपी जिलाध्यक्ष जयजयराम सहनी,ललन महतो,लाल बहादुर शर्मा,आदि मौजूद थे।थानाध्यक्ष ने बताया कि 60 डीजे संचालकों व करीब 250 से अधिक लोगों के खिलाफ 107 के तहत कारवाई की गई है।
