नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत समकालीन अभियान के तहत चाकू हमलावर सहित दो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अमरजीत तिवारी ने बताया कि नावकोठी थाना कांड संख्या 38/26 के अभियुक्त डफरपुर पंचायत के वृन्दावन निवासी भोला राम पिता सागर राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विदित हो कि होली के दिन रजाकपुर पंचायत के चक्का निवासी शहंशाह कुमार पर चाकू से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया था।वहीं एन बी डब्ल्यू नालसी वाद संख्या 9382/13 के फरार वारंटी इनैया निवासी सत्यनारायण पोद्दार पिता राम गुलाम पोद्दार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस गिरफ्तारी में स्वयं थानाध्यक्ष,अपर थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार,एसआई रंजीत कुमार,विपिन ओझा, पीएसआई गुड़िया कुमारी,अंकिता कुमारी एवं पुलिस बल के जवान शामिल थे।
