नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रजाकपुर में राष्ट्रीय जनता दल की प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गयी।
इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गंगाराम महतो ने किया।जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने डबल इंजन की सरकार की जमकर आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा बिहार के करोड़ों लोगों के जनादेश के साथ खिलवाड़ कर पिछले दरवाजे से आर एस एस के मुखौटा को मुख्यमंत्री बनाने के लिए आतूर है।
अमित शाह के षडयंत्र में नीतीश कुमार ने बिहार को फंसा दिया है।राजद सभी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।आगामी पंचायत चुनाव में मजबूती के साथ सभी पदों पर चुनाव लड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कमर कसने का आह्वान किया।
प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू करने एवं पंचायत के सभी पदों सहित जिला परिषद सदस्य पद पर चुनाव में पार्टी की उम्मीदवार खड़ा करेगा।
इस अवसर पर हरेराम महतो,बखरी प्रखंड अध्यक्ष सुरेश यादव, अब्दुल कुद्दुस,अरविंद सिंह,अजय सिंह, सज्जन यादव, रामानुज चौधरी, मो मुमताज,मो नाजिम,मो महफूज,रमाकांत महतो,राजेश कुमार, रामसागर यादव, सच्चिदानंद राय,प्राण पासवान,राजकुमार तांती,भोला कुमार, पप्पू सिंह,अशोक साह,सुरेन्द्र पासवान, जयजयराम राय, योगेन्द्र सहनी,महेश यादव,ललन साह आदि उपस्थित थे।
