गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें सुलहनीय कुल 15 मामले का निष्पादन किया गया। जिसमें एसीजेएम कोर्ट मे 7 एवं जेएम फर्स्ट क्लास कोर्ट मे 8 वाद निष्पादित किये गये।
इस लोक अदालत के पीठासीन पदाधिकारी एसीजेएम मनोज कुमार सिंह, पीठ के सदस्य के रूप में अधिवक्ता जनार्दन कुमार उपस्थित थे। लोक अदालत की कार्यवाही के दौरान पेशकार वीरेश सिन्हा द्वारा अभिलेख प्रस्तुत किया गया ।

न्यायिक पदाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से वर्षों से लंबित मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निष्पादन किया जाता है, जिससे समय, धन और श्रम की बचत होती है। लोक अदालत में किसी भी प्रकार की औपचारिक जटिलताएं नहीं होतीं और यहां दिया गया निर्णय दोनों पक्षों की सहमति से होता है, जो अंतिम एवं बाध्यकारी होता है। इससे आपसी सौहार्द बना रहता है और लंबे समय तक चलने वाले न्यायिक विवादों से राहत मिलती है।
वही अभियोजन पदाधिकारी मयंक श्रीवास्तव ने कहा कि लोक अदालत में केस निपटारे से किसी का हार जीत नहीं होता है, समाज में शांति व्यवस्था कायम होती है।

मौके पर अधिवक्ता राजकुमार, गौरव कुमार,संजीव कुमार,मुजीबुर रहमान, कपिल देव साहु, पेशकार विपिन कुमार, संतोष कुमार, आर्यन कुमार, पीएलवी राजेश कुमार, अनुसेवक अमरजीत कुमार,अभिषेक कुमार, अधिवक्ता लिपिक बलराम महतो, परशुराम पोद्दार धर्मेंद्र भारती, सन्नी पोद्दार सहित न्यायालय कर्मी एवं अन्य अधिवक्ता भी उपस्थित रहे।
लोक अदालत में विभिन्न मामलों के निष्पादन को लेकर लोगों की काफी भीड़ देखी गई। बड़ी संख्या में फरियादी एवं वादकारी अपने मामलों के त्वरित और आपसी समझौते के आधार पर निपटारे की उम्मीद लेकर पहुंचे। आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल रहा।
