नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर व देवपुरा में रमजान के 26 वें रोजा पर विष्णुपुर मुखिया प्रभा देवी के द्वारा सोमवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।इस इफ्तार पार्टी में राजद,सीपीआई सहित अन्य दलों के कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।इस अवसर पर श्रद्धा, भाईचारा और मुहब्बत के पैगाम के साथ रोजा इफ्तार कर समाज की खुशहाली और शांति,सदभाव की कामना की गयी।
इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि टुनटुन पोद्दार ने कहा कि रमजान एक पवित्र माह है,जो मुसलमानों को एक सच्चा और नेक इंसान बनने की सीख देता है।सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे का अनूठा मिसाल है। रमजान मुबारक का पवित्र महीना त्याग तपस्या और परहेजगारी का है।यह हमें आपस में भाईचारा,गरीबों की सहायता तथा शांति, सद्भाव की सीख देती है।हमारा समाज मिली जुली संस्कृति पर आधारित है।हम अपने समाज में होने वाले सभी त्यौहार को मिलजुल कर मनाते हैं।इससे भाईचारे का मिसाल कायम होता है।इफ्तार पार्टी में 500 से ऊपर आदमी मौजूद थे।
इस अवसर पर सीपीआई अंचल मंत्री चंद्रभूषण चौधरी, संजीव सिंह,मो नशीम, राजद महासचिव सुरेन्द्र पासवान, प्रेमचन्द भारती,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुरेश पासवान,सहायक शाखा मंत्री रघुनंदन साहनी,चंदन पोद्दार,मो इलियास,मो अयूब, मजीद हुसैन,अब्दुल कलाम,मो शहजाद,मो अख्तर,मो करीम,मो ताहिर,अभिषेक कुमार आदि मौजूद थे।
