नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत संचालित सभी प्लस टू विद्यालयों में 11वीं की वार्षिक परीक्षा सोमवार से आयोजित की गयी।परीक्षा के प्रथम दिन विज्ञान संकाय के प्रथम पाली में भौतिकी विज्ञान और द्वितीय पाली में रसायन शास्त्र वहीं कला संकाय के लिए द्वितीय पाली में राजनीतिक शास्त्र का परीक्षा लिया गया।
प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह बीईओ राहुल रंजन ने बताया की प्रखंड के महेशवारा बौधू सिंह प्लस टू स्कूल,पहसारा कन्या प्लस टू स्कूल, पहसारा पूर्वी के अकहा ररिऔना प्लस टू स्कूल,डफरपुर प्लस टू एवं रजाकपुर प्लस टू स्कूल,नावकोठी एपीएस प्लस टू स्कूल, हसनपुर बागर के चकमुजफ्फर प्लस टू स्कूल,विष्णुपुर के सैदपुर विष्णुपुर प्लस टू स्कूल एवं समसा पंचायत में सिया लषण प्लस टू स्कूल में शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा ली गई।सैदपुर विष्णुपुर प्लस टू स्कूल के प्रधानाध्यापक अभिषेक आनंद ने बताया की कला संकाय में 120 तथा विज्ञान संकाय के 65 छात्र एवं छात्राओं ने प्रथम दिन भाग लिया।
एपीएस नावकोठी के प्रधानाध्यापक गणेश झा ने बताया कि प्रथम पाली में फिजिक्स में 107 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए।एक विद्यार्थी अनुपस्थित रहा।द्वितीय पाली में केमिस्ट्री में भी 117 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।वहीं पॉलिटिकल साइंस में 61छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। वहीं उन्होंने बताया कि 18 से 23 मार्च तक नवम वर्ग का परीक्षा लिया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षक अमित कुमार,आलोक कुमार,रंजीत कुमार, सुनील कुमार,सरोज कुमार महतो,अरूण मालाकार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिका शामिल थे।
