गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सुग्गा रोड स्थित ठाकुरवाड़ी के पास गश्ती दल ने कार्रवाई के दौरान दो मिट्टी लदे ट्रैक्टर को पकड़ा।
इस दौरान पुलिस ने सुग्गा निवासी सियाराम यादव के पुत्र अनिल कुमार को मौके से हिरासत में लिया, जो शराब के नशे की हालत में पाया गया। जांच के दौरान अवैध खनन की पुष्टि होने पर अनिल कुमार सहित अन्य संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी अनिल कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
इस मामले में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वही दूसरी ओर हेमनपुर निवासी प्रमोद कुमार वर्मा के पुत्र चंदन कुमार को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है।बखरी थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई। दो मिट्टी लदे ट्रैक्टर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार। नशे की हालत में दो लोगों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में।
